ये पांच बाते नही करनी चाहिए / Don't Do These 5 Things in Hindi

11:43 AM





ये पांच बाते नही करनी चाहिए
हम अपने जीवन मे हजारो बाते सोचते है, हजारो क्रिया करते है, हमे अपनी कमिया मालूम होती है, लेकिन हम जानकर अनजान बन जाते है| हमारे व्यक्तित्व का जो विकास होना चाहिए वह नही होता है| हमे बहुत सारे काम नही करने चाहिये , जिनमे ये पांच बाते एसी है, जो हमे बिलकुल नही करनी चाहिए |

पांच बाते जो हमे कभी नही करनी चाहिए-

1. दूसरो की बुराई –

Don't Do These 5 Things in Hindi

 

ये तो सब जनते है  कि निंदा रस सबसे बडा रस होता है, इसमे सबको आनंद आता है | यदि आप दुसरो की बुराई करते है , उसमे रुचि लेते है तो आपके खुद के अंदर जो कमी है, आप उसकी और बढ रहे है | सही यही है कि आप निंदा करने वाले लोगो से दुर ही रहे , यदि किसी मजबुरी मे ऐसे इंसान के साथ रहना पढ जाये, तो उसके द्रारा की गयी बुराई को अनसुना कर दे, इसी मे आपकी भलाई है | अगर कोई किसी की मजाक उडा रहा है तो आप ऐसी बातो पर हंसे नही, फिर वो आगे से आपके सामने ऐसा नही करेगा |
ऐसे लोगो से हमेशा दूर रहे |

2. अपने व्यक्तित्व की दूसरे के वाह्य व्यक्तित्व से तुलना-

Don't Do These 5 Things in Hindi

 

यह हमारे मन की कमजोरी है कि हम अपने बहुत से दुखो से परेशान नही होते , बल्कि दुसरो की खुशी से ज्यादा परेशान होते है और हमारे दुख का सबसे बडा करन यही है | दुसरे सब्दो मे हम इसे ईर्ष्या भी कहते है | यह हमे हमेशा याद रखना है कि किसी की भी असलियत उसे खुद को ही पता होती है, दुसरे व्यक्ति को हम पूर्णतः कभी नही जान सकते | हम बस उसकी बाहरी आदतो से अपनी तुलना कर सकते है और सोचते है कि दूसरा हम से ज्यादा खुश है | हमे ऐसा नही सोचना चाहिए ,बल्कि हमे खुद की उन्नति करनी होगी, तभी हम खुश रहेगे |

3.अपने काम के लिये दूसरो पर निर्भर-

Don't Do These 5 Things in Hindi

 

ज्यादातर लोग अपने जरुरी काम को भी इसलिये पूरा नही कर पाते क्योकि वे किसी और पर निर्भर रहते है | अपने काम के लिये किसी और पर निर्भर मत रहिये, क्योकि हो सकता है कभी जरूरत पड्ने पर आपका परममित्र भी आपका काम न करे तो आपको कोई फर्क नही पडेगा | आप अपना काम खुद कर सकते है | छोटे-छोटे काम जब आप स्वम करेगे तो इससे बडा से बडा काम भी आप खुद कर सकेगे, क्योकि छोटे-छोटे काम करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा | किसी पर अपने काम के लिये निर्भर मत रहिये, क्योकि जिंदगी मे विश्वास और धोखा दोनो मिलते है |
 

4. जो बीत गया उस पर बार-बार अपसोस-


Don't Do These 5 Things in Hindi

वह ज्यादातर लोगो के साथ होता है कि जब वह कोई काम करता है तो उससे कोई गलती हो जाती है |
कई बार वह आपना काम करने से चुक जाता है | इस कारण वह परेशान रहता है, लकिन इन बातो के बारे मे नही सोचना चाहिये | जो हो गया सो हो गया | उस बात के बारे मे सोचने की जगह मे उस गलती से सीख लेनी चाहिये और गलती को सुधारना चाहिये | आगे बढना चहिए | जब हम किसी के समने अपने दुख के बारे मे बताते है तो एक दो बार तो वो साहुनिभूति दिखाते है, लेकिन धीरे-धीरे वो हमसे कटने लगते है, क्योकि दुखी व्यक्ति के साथ कोई नही रहना चाहता, कोई भी उदास नही होना चाहता और दुख व्यक्ति एक खुश व्यक्ति को भी उदास कर देता है | इसलिए पीछे की बातो को पीछे छोडकर आगे बढना चाहिए | अगर हम खुश होगे तो हमे देखकर कोई और भी खुश होगा | अगर तुम खुश रहोगे तो दूसरो को भी खुश रखोगे |

5- जो आप नही चाहते, उसी पर ध्यान देना-

Don't Do These 5 Things in Hindi

 

यह बिल्कुल सत्य है कि जिस बात पर हम आपना ध्यान ज्यादा केंद्रित करते है, उसमे आश्चर्यजनक रूप से व्रद्धि होती है | इसलिए हमे अपनी सोच नकारात्मक नही बल्कि सकारात्मकर रखनी चाहिए | जो बार-बार नकारात्मक सोचते है उनके साथ ज्यादातर उलटा ही  होता है | जो सोचते है को हमारी आमदनी बढ जाए, लकिन बात केवल महंगाई की,खर्चो की ही करते है तो उनकी आय नही बल्कि खर्चे बढते है | खर्चो के बारे मे मत सोचिए, उसका रोना मत रोइये | अपनी आय बढने के नए-नए अवसर खोजने चहिए | महंगाई  और खर्चो के बारे मे मत सोचिए | हम जो नही चाहते तो उसके बारे मे सोचकर अपनी उर्जा नष्ट क्यो करे ? जो आप चाह्ते है, उस ओर अपना ध्यान बढाइये | सफलता आपके पास होगी और ज्यादातर वही होगा जो आप चाहते है |
 
इन पांच बातो को अगर आप नही करेगे तो आप देखेगे कि आपके व्यक्तित्व मे मजबूती आ जाती है | अगर आपने अपना सोचने का नजरिया बदल लिया है तो आपको आगे बढने से कोई नही रोक सकता | 


यदि आपके पास हिंदी मे कोई  ARTICAL, INSPIRATIONAL STORY या कोई जानकारी है जो आप हमारे साथ SHARE करना चाहते है तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करे. हमारी I.D. है PRAVESHSINGHAL2011@GMAIL.COM पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहा PUBLISH  करेगे. 
THANKS


You Might Also Like

2 comments

  1. आपने अपने लेख में जिन पांच बातों का उल्लेख किया है। वह सभी बातें हम सबके जीवन से सरोकार रखती हैं। हमारा जीवन भी इन्हीं बातों के इर्द गिर्द घूमता है। बहुत ही सुंदर लेख की प्रस्तुति।

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे ब्लॉग पर आने और अपना कीमती comment देने के लिए धन्यवाद। अगर आपको मेरे ब्लॉग की पोस्ट अच्छी लगे तो कृपया अपने दोस्तों के साथ भी सेयर करे।

      Delete

Like us on Facebook